अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई व क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा ने पीपल, बेल, आंवला व अशोक का पौधरोपण किया



 

हरदोई :NKB NEWS :- भारतीय जनता पार्टी के बूथ संपर्क अभियान व विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र पीके वर्मा ने शक्ति केंद्र एएसवीवी के एसडी कॉलेज बूथ पर पंचवटी वृक्ष पीपल, बेल, वट तथा आंवला व अशोक का पौधरोपण किया!

बूथ संपर्क अभियान के दौरान अध्यक्ष प्रेमावती ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर प्रकृति तथा प्राकृतिक संसाधनो के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए कहा कि, पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हम सभी का सामूहिक दायित्व है। हमें अपने जीवन मे वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए, वर्तमान मे रोपित पौध से ही भविष्य मे हमें शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त होगा! वृक्षारोपण कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष गौरव शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील सक्सेना, मोनू दिवाकर, अनुराग द्विवेदी आदि उपस्थित रहे!!

Popular posts from this blog

मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का 608 वाँ उर्स ए मुबारक संपन्न

भारत की पहली मुस्लिम महिला विधायक बेगम ऐजाज़ रसूल

बर्फ़, कंडोम, आलू भुजिया के साथ अंडरवियर का हुआ आर्डर