दावते इस्लामी लखनऊ के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा








( दावते इस्लामी इण्डिया द्वारा 15 अगस्त से 21 अगस्त तक चलने वाले वृक्षारोपण पर यह संदेश दिया गया कि पौधा लगाना है, उसे वृक्ष बना कर देश को हरा-भरा बनाना है! )

लखनऊ :NKB NEWS :- 15 अगस्त 2022 को देश की आज़ादी के 75 साल पूर्ण हाने पर दावते इस्लामी इण्डिया के मदरसा जामिअतुल मदीना के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने महानगर में तिरंगा रैली का आयोजन निशात गंज से महानगर होते हुए तक तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से करामत मस्जिद पहुंच कर समाप्त हुई!

तिरंगा यात्रा देशभक्ति के गीत गाते हुए सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज लहराते  के विभिन्न मार्गों से गुज़री, रास्ते में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया! लोगों ने उत्साह पूर्वक पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया! पुलिस प्रशासन ने भी तिरंगा यात्रा के दौरान अनुशासन की सराहना की, अन्त में मस्जिद  पहुंच कर मुल्क में अमन शान्ति, भाईचारा और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की गई!

15 अगस्त 2022 से 21 अगस्त 2022 तक चलने वाले दावते इस्लामी इण्डिया के वृक्षारोपण सप्ताह के तहत यह संदेश भी दिया कि पौधा लगाना है, उसे वृक्ष बनाना है और अपने देश को हरा-भरा बनाना है!!

Popular posts from this blog

मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का 608 वाँ उर्स ए मुबारक संपन्न

भारत की पहली मुस्लिम महिला विधायक बेगम ऐजाज़ रसूल

बर्फ़, कंडोम, आलू भुजिया के साथ अंडरवियर का हुआ आर्डर