आदित्य यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश औऱ उत्साह का माहौल दिखा
लखनऊ :NKB NEWS :- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव के आई.सी.ए. का निदेशक निर्वाचित होने व प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर कार्यालय व विभिन्न स्थानों पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन का आयोजन किया गया !
उनके लखनऊ आगमन पर सभी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने अलग-अलग चौराहों पर उनका भव्य स्वागत किया कार्यालय में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रंजीत यादव और लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सऊद खान और प्रदेश के प्रमुख महासचिव मुन्ना त्रिपाठी द्वारा स्वागत किया गया नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने अपने संबोधन में ऐलान किया कि जो भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी पुराने हैं, जो पार्टी से चले गए उन सब को पार्टी से जोड़ा जाएगा और पार्टी का हर जिले में विस्तार किया जाएगा !
