दुनिया में सबसे ज्यादा किस धर्म के लोग है!


  दुनिया में 10 में से 8 लोग किसी न किसी धर्म को मानते है! ऐसे में दुनिया की कुल आबादी 7.7 अरब में कौन किस धर्म को मानता है यह आप भी जानना चाहते होंगे! 

 दुनिया में ऐसे भी लोग है जो किसी भी धर्म को फॉलो नहीं करते यानी नास्तिक, ऐसे लोगों की संख्या भी दुनिया में बहुत ज्यादा है! साथ ही आज आप यह भी जान लेंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौन सा है! वैसे तो विश्व में कई धर्म पाए जाते है, लेकिन इनमे कुछ खास धर्म है जिनकी आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ती जा रही है! इनमे ईसाई, मुस्लिम और हिंदू धर्म प्रमुख है! दुनिया के हर देश में मनुष्य किसी न किसी एक धर्म का पालन जरूर करता है! लेकिन केवल भारत की एकमात्र ऐसा देश है जहां सबसे अधिक धर्म के लोग पाए जाते है! 

1) ईसाई धर्म :-

दुनिया का सबसे बड़ा धर्म ईसाई धर्म है! क्योंकि 7.7 अरब की आबादी ने ईसाई धर्म की कुल आबादी 2.2 अरब है! यानी विश्व की जनसंख्या के 31.5 प्रतिशत ईसाई धर्म के अनुयाई है। सबसे ज्यादा ईसाई आबादी अमेरिका में पाई जाती है। हालाकि यह धर्म विश्व के हर देश में पाया जाता है!

2) इस्लाम धर्म :-

इस्लाम धर्म दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। विश्व में इनकी आबादी 1.6 अरब है, जो विश्व की जनसंख्या का कुल 23 प्रतिशत है! इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम लोग पाए जाते है। इतना ही नहीं बल्कि विश्व के 195 देशों में 57 देश है जिन्होंने स्वयं को मुस्लिम राष्ट्र घोषित किया है!

3) नास्तिक :-

दुनिया में 1.1 अरब की आबादी ऐसी है जो किसी भी धर्म को नहीं मानते। यानी ये लोग किसी भी देवी, देवता, शक्ति, धर्म और आत्मा को नहीं मानते!

4) हिंदू धर्म :-

भारत में 80 प्रतिशत लोग हिंदू धर्म के अनुयायी है। पूरे विश्व में हिंदुओं की आबादी 1 अरब है। यह भारत का सबसे बड़ा धर्म भी माना जाता है! इसके अलावा भी अन्य कई देशों में हिन्दू लोग रहते है, जिनका कही न की तालुक भारत से ही होता है!

5) चीनी पारंपरिक धर्म :-

चीनी पारंपरिक धर्म के नाम से ही पता लगता है कि यह हमारे पड़ोसी देश चीन का धर्म है! चीन में बौद्ध धर्म की परंपरा ने लगभग दो हजार साल तक चीनी सभ्यता पर राज किया। इसलिए यह चीन में मौजूद है! इनकी आबादी भी 39.4 करोड़ है जो विश्व की जनसंख्या का 5.5 प्रतिशत है!

6) बौद्ध धर्म :-

दुनिया के प्रमुख धर्मों में से एक धर्म बौद्ध धर्म है। यह दुनिया का पहला धर्म है जो विश्व के कोने कोने तक फैला! विश्व में इनकी आबादी 37.6 करोड़ है। यानी दुनिया की जनसंख्या का 5.2 प्रतिशत। ज्यादातर बौद्ध धर्म के लोग एशिया महाद्वीप में देखने को मिलते है!

7) अफ्रीकी पारंपरिक धर्म :-

अफ्रीका में इस समूह को अलग अलग जातियों धर्मों में रखा गया है। इसलिए इसे अफ्रीकी पारंपरिक धर्म कहा जाता है! दुनिया में इनकी जनसंख्या भी 40 करोड़ है। जो दुनिया की जनसंख्या का 5.59 प्रतिशत हुआ। हालाकि अफ्रीका में सबसे ज्यादा लोग इस्लाम धर्म को फॉलो करते है!

8) सिख धर्म :-

सिख धर्म दुनिया के हर देश में पाया जाता है। लेकिन भारत के पंजाब राज और विश्व के कनाडा देश में इनकी सबसे अधिक आबादी पाई जाती है। दुनिया में करीब 2.3 करोड़ लोग सिख धर्म के अनुयायी है!

9) यहूदी धर्म :-

यहूदी धर्म विश्व का प्राचीन धर्म है! यह धर्म इस्राइल और हिब्रू भाषियों का राजधर्म है। हालाकि भारत में यह धर्म कम ही लोगों ने सुना होगा। लेकिन विश्व में इनकी आबादी 1.4 करोड़ है!

10) जैन धर्म :-

जैन धर्म की सबसे अधिक आबादी भारत में पाई जाती है, क्योंकि इस धर्म का उदय सबसे पहले भारत में ही हुआ था। इस धर्म के 24 तीर्थकर थे! जिनमे अंतिम तीर्थकर महावीर स्वामी थे। विश्व में इनकी आबादी 42 लाख के पार है!!NKB NEWS!!


Popular posts from this blog

मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का 608 वाँ उर्स ए मुबारक संपन्न

भारत की पहली मुस्लिम महिला विधायक बेगम ऐजाज़ रसूल

बर्फ़, कंडोम, आलू भुजिया के साथ अंडरवियर का हुआ आर्डर