40 महिलाओं का एक पति - जातीय जनगणना





अरवल (बिहार) :- ​जातीय जनगणना में एक हैरान करने वाला आंकड़ा बिहार के अरवल जिले से सामने आया है! अरवल जिले में 40 महिलाओं का एक ही 'पति' है, जिसका नाम रूपचंद है! पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने रूपचंद का नाम लिया है! अधिकारी को रूपचंद के बारे में जानकारी हुई तो वो भी हैरान रह गए! 

बिहार में जातीय जनगणना चल रही है! इस जनगणना में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं! वहीं कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं! जातीय जनगणना के दौरान पता चला कि अरवल जिले में 40 महिलाओं का 'पति' एक ही शख्स है! इसका नाम है रूपचंद, जनगणना कर रहे अधिकारी भी इस पर हैरान हैं!

 नीतीश सरकार की ओर से कराई जा रही जातीय जनगणना के दौरान महिलाओं से उनके पति का नाम पूछा गया! इस पर अगर-बगल के घरों में रह रहीं 40 महिलाओं ने पति का नाम रूपचंद बताया! वहीं कुछ महिलाओं ने अपने पिता और बेटे भी बताया है!

मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 का है! यह रेड लाइट एरिया है! इस इलाके में वर्षों से सेक्स वर्कर रह कर अपना जीवन यापन करती आ रही हैं! जातीय जनगणना के दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं! इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा रेड लाइट एरिया से सामने आया है! यहां 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद बताया है! वहीं कुछ महिलाओं ने पिता और पुत्र के तौर पर भी रूपचंद का नाम लिया है!

अरवल रेड लाइट एरिया की सेक्स वर्कर के सामने सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे अपने पति के रूप में किसका नाम दर्ज कराएं.? यहां रहने वालीं अधिकांश महिलाएं रूपचंद यानी रुपया को ही अपना सब कुछ मानती हैं! इसलिए उन्होंने अपने पति के नाम के आगे रूपचंद नाम दर्ज कराया है तो किसी ने पिता के नाम के कॉलम के आगे रूपचंद लिखवाया है!!

Popular posts from this blog

मख्दूम अब्दुल हक़ रुदौलवी का 608 वाँ उर्स ए मुबारक संपन्न

भारत की पहली मुस्लिम महिला विधायक बेगम ऐजाज़ रसूल

बर्फ़, कंडोम, आलू भुजिया के साथ अंडरवियर का हुआ आर्डर