हज यात्रियों की ख़िदमत के लिए डेपुटेशन पर मक्का-मदीना भेजे जाएंगे भारतीय अधिकारी- हज 2024
लखनऊ- NKB NEWS :- हज-2024 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा स्थित काउंसुलेट जनरल आफ इंडिया कार्यालय में भारत के समन्वयकों (प्रशासन), सहायक हज अधिकारियों तथा हज सहायकों की अस्थायी प्रतिनियुक्ति की जाएगी! इन सभी को मक्का मदीना, जेद्दा में हज टर्मिनल, मिना, मुजदल्फा और अराफात अदि में तैनात किया जाएगा! मंत्रालय के मुताबिक अगले वर्ष देश भर की राज्य हज कमेटियों की मार्फत 1 लाख 40 हजार लोग हज करने जाएगे, जिसके लिए अल्पसंख्यक सकते हैं आवेदन!
हज कमेटी आफ इंडिया ने देश भर से हज 2024 के लिए तैयारियां शरू कर दी हैं! अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रियों की सहायता के लिए जेद्दा स्थित काउंसुलेट जनरल आफ इंडिया कार्यालय में अस्थायी प्रतिनियुक्ति के लिए सिर्फ मुस्लिम समुदाय के पुरुष और महिला अधिकारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है! आवेदन की आखिरी तारीख 26 दिसम्बर है!
समन्वयक (प्रशासन) के पद के लिए अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय सिविल सेवाओं के अधिकारी आवेदन कर सकते हैं!
केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के तहत स्तर 12 या 13 में अखिल भारतीय सेवा / केंद्रीय सिविल सेवा से होना चाहिए! उसकी आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए! सहायक हज अधिकारी (एएचओएस) और हज सहायक (एचएएस) के पद के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल राज्य पुलिस के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं!
सहायक हज अधिकारी आवेदक को 7वें स्तर 8 से 11 या राज्य सरकार में समकक्ष समूह 'ए' 'बी' अधिकारी होना चाहिए! हज सहायक आवेदकों को 7वें सीपीसी के अनुसार स्तर 4 से 7 या राज्य सरकार में समकक्ष समूह 'बी'/ 'सी' (गैर-राजपत्रित) अधिकारी होना चाहिए! प्रतिनियुक्ति की अवधि मई, 2024 से जुलाई, 2024 तक अस्थायी रूप से होगी!
हज 2024 की पूरी अवधि के दौरान उन्हें 24 घंटे ड्यूटी पर माना जाएगा! चयनित लोगों को भारत सरकार द्वारा स्वीकृत विदेशी भत्ता मिलेगा, लेकिन उन्हें सामान्य के अलावा कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक या मुआवजा दे नहीं होगा! समन्वयकों (प्रशासन), सहायक हज अधिकारियों और हज सहायकों का चयन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाएगा!!
